BREAKING NEWS

Latest News

मध्य प्रदेश में 15 हजार से अधिक आधुनिक बसें संचालित होंगी

मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ के अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से अधिक आधुनिक सार्वजनिक बसें संचालित की जाएंगी। इससे प्रतिदिन 30 लाख से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी, साथ ही 180 से अधिक बस स्टैंड का कायाकल्प होगा। 11-12 सितंबर को इंदौर में होने वाली समिट में परिवहन व्यवस्था पर मंथन होगा, जिसमें स्वच्छ ईंधन और इलेक्ट्रिक बसों पर विशेष जोर दिया जाएगा। बसों में महिला और बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, जिसके लिए उन्हें सात सीसीटीवी कैमरों, पैनिक बटन और रियल-टाइम व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम से लैस किया जा रहा है।

इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट-2026 शुरू, सीएम ने की सुगम परिवहन सेवा की घोषणा

मध्य प्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से इंदौर में दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर 25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू करने की घोषणा की। समिट में तकनीक के उपयोग, एकीकृत टिकटिंग, हरित परिवहन और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम पर विशेषज्ञ मंथन कर रहे हैं। रैपिडो के साथ एमओयू भी हुआ है, जिसमें महिला टू-व्हीलर ड्राइवर सेवा भी शामिल है। यह सेवा 20 साल बाद सरकारी बस सेवा की वापसी का प्रतीक है, जो पीएम ई-बस की तर्ज पर केसरिया रंग में होगी।