BREAKING NEWS

Latest News

बीना-आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग से श्रीधाम एक्सप्रेस के 19, राज्यरानी एक्सप्रेस के 7 फेरे रद्द, कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित

बीना-आगासौद के बीच चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण जबलपुर और आसपास से चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। यह कार्य 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस के 19 फेरे, बीना-कटनी मुड़वारा मेमू के 19-19 फेरे और भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस के 7-7 फेरे रद्द किए गए हैं। रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर और भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस का भी एक-एक फेरा निरस्त हुआ है। कटनी-बीना मेमू, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन या आंशिक समापन किया गया है।

वडोदरा मंडल के उत्राण स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग से ट्रेन संचालन प्रभावित

पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल में उत्राण स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का संचालन निर्धारित तारीखों पर प्रभावित रहेगा। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, विभिन्न ट्रेनें अक्टूबर माह में अलग-अलग अवधि के लिए रेगुलेट की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, अहमदाबाद मंडल में ब्लॉक के चलते इंदौर-अवा एक्सप्रेस 30 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगी, जिसमें यह नरोडा पर शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होगी। रानी कमलापति से संतरागाछी के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस 9 और 10 दिसंबर को निरस्त रहेगी। यात्री अद्यतन जानकारी रेलवन ऐप या रेलवे पूछताछ से प्राप्त कर सकते हैं।