BREAKING NEWS

Latest News

मध्य प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का कराएगी परीक्षण

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में संचालित जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं की प्रभावशीलता का परीक्षण कराने का निर्णय लिया है। इस उद्देश्य से वित्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, लोक निर्माण, सामान्य प्रशासन और योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों की एक समिति गठित की गई है। यह समिति योजनाओं को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए एक माह के भीतर अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी।