नागपुर में 16 वर्षीय नाबालिग से यौन क्रूरता के मामले में 19 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ठाणे स्थित उसके घर से सर्जिकल ब्लेड और यौन उपकरण बरामद किए हैं। इससे पहले, नागपुर के किराए के फ्लैट से कामोत्तेजक गोलियां, चाकू और अन्य सामान जब्त किए गए थे। आरोपी ने हिरासत में विशेष सुविधाएँ न मिलने पर खुद को घायल कर लिया था, जिसके बाद उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी आंख की हड्डी में फ्रैक्चर और दिल के आसपास हवा जमा होने की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, उसने लड़की के अपहरण के बाद कामोत्तेजक दवाओं का ओवरडोज लिया था।