BREAKING NEWS

Latest News

जबलपुर मूर्तिकार हत्याकांड: मुख्य आरोपित की बहन समेत दो गिरफ्तार

जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में मूर्तिकार मनोज सोनकर उर्फ बाबा (50) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित शुभम मराठा की बहन स्वाती राव उर्फ शीनू और सुमित चौधरी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि स्वाती ने अपने पति सुब्बा राव, भाई शुभम और भरत यादव उर्फ चिंटू के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। सुमित ने रैकी और भागने में मदद की। चार सितंबर की रात शुभम और भरत ने मनोज की हत्या कर दी थी। यह हत्या वर्ष 2021 में हुए शुभम के भाई बिट्टू मराठा के हत्याकांड का बदला लेने के लिए की गई थी, जिसमें बाबा के बेटे आरोपित थे। शुभम और भरत अभी फरार हैं।

जबलपुर के कुंडम में 50 वर्षीय जगदीश सिंह मरावी की कुल्हाड़ी से हत्या

जबलपुर के कुंडम थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते 50 वर्षीय जगदीश सिंह मरावी की सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। बुधवार शाम दो संदिग्धों, अग्नू और परीवा, ने जगदीश से मुलाकात की थी, जिसके बाद गुरुवार सुबह उनका रक्तरंजित शव मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

रतलाम: रिश्ते की भाभी से छेड़छाड़ की रंजिश में दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रतलाम के बड़ावदा थाना पुलिस ने 20 वर्षीय शहनवाज उर्फ साहिल हत्याकांड का खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपित ईश्वर उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि छह माह पुराने छेड़छाड़ के एक मामले की रंजिश के चलते हत्या की गई। आरोपी ईश्वर ने 3 अगस्त की रात साहिल को सुनसान जगह ले जाकर 14 बार चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी के घर से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।