BREAKING NEWS

Latest News

नरसिंहपुर: बारांझ और पाणाझिर नदियों के पुल जलमग्न, तेंदूखेड़ा-बरमान मार्ग अवरुद्ध

नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण बारांझ और पाणाझिर नदियों पर बने पुल जलमग्न हो गए हैं, जिससे तेंदूखेड़ा-बरमान मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। रक्षाबंधन के पर्व पर भाइयों को राखी बांधने जा रही बहनों समेत अन्य यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और उन्हें लंबा फेरा लेना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि पुलों की कम ऊंचाई के कारण हर साल ऐसी स्थिति बनती है, जिसकी ऊंचाई बढ़ाने की लंबे समय से मांग की जा रही है, पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जबलपुर संभाग में भी अच्छी बारिश हुई है।