मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने 16 महाविद्यालयों में कार्यरत तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को द्वितीय श्रेणी के रजिस्ट्रार (पंजीयक) के पद पर पदोन्नत किया है। विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया, जिसके बाद वर्षों से प्रतीक्षारत इन कर्मचारियों को पदोन्नति मिली। इन रजिस्ट्रारों को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीहोर, गुना, टीकमगढ़ सहित विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों और संस्थानों में आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। यह पदस्थापना सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय, जबलपुर में लंबित याचिकाओं के अंतिम आदेशों के अधीन रहेगी।