BREAKING NEWS

Latest News

ग्वालियर के हजार बिस्तर अस्पताल में इलाज के अभाव में मरीज की मौत, जूनियर डॉक्टरों ने की हड़ताल

ग्वालियर के हजार बिस्तर अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान एक 60 वर्षीय मरीज रतीराम की इलाज के अभाव में मौत हो गई। डॉक्टरों ने मंगलवार रात उन पर हुए हमले के बाद सुरक्षा की मांग पर काम बंद कर दिया था। दतिया से आए रतीराम को पर्चा बनने और प्रारंभिक जांचों के बावजूद भर्ती नहीं किया गया, और उन्होंने अस्पताल के फर्श पर दम तोड़ दिया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने मरीज की मौत की सूचना न मिलने की बात कही है।