BREAKING NEWS

Latest News

बालाघाट में सराफा व्यापारी से दो करोड़ के जेवर और नकदी की लूट, लाठी-डंडों से हमला कर किया घायल

बालाघाट जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजेगांव में बुधवार देर रात सराफा व्यापारी गेंदलाल करंडे पर अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दो करोड़ रुपये के जेवर और नकदी लूट ली। व्यापारी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी दो बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें घेरकर घायल कर दिया। घायल व्यापारी का उपचार किरनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। किरनापुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 29 जून को लांजी के सराफा कारोबारी कपिल आसटकर से हुई लूट के आरोपित भी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं।