BREAKING NEWS

Latest News

दीपोत्सव में स्कूली बच्चों को शामिल करने पर कांग्रेस सेवादल ने जताई आपत्ति

उज्जैन में जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल ने भाजपा के सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित दीपोत्सव में सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों को शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई है। संगठन ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 17 सितंबर के आयोजन में शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों की भागीदारी न कराने की मांग की। सेवादल अध्यक्ष चैन सिंह चौधरी ने दीपोत्सव को राजनीतिक कार्यक्रम बताते हुए बच्चों को ऐसे आयोजनों से दूर रखने की बात कही। संगठन ने बच्चों को भूख-प्यास और दुर्घटना की आशंका भी जताई। युवा कांग्रेस नेता विजय बोडाना ने भी स्कूली बच्चों को राजनीतिक कार्यक्रम से दूर रखने का समर्थन किया।