BREAKING NEWS

Latest News

टीएमसी विवाद: ममता और ऋतब्रत गुटों की आज चुनाव आयोग में सुनवाई

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के संगठन और ‘जोड़ा घास फूल’ चुनाव चिह्न पर अधिकार को लेकर ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी गुटों के बीच विवाद निर्णायक दौर में पहुंच गया है। चुनाव आयोग आज, 17 सितंबर को नई दिल्ली में दोनों गुटों की अलग-अलग सुनवाई करेगा। ऋतब्रत गुट दोपहर तीन बजे और ममता गुट शाम चार बजे आयोग के सामने पेश होगा। यह सुनवाई नंदीग्राम और रेजिनगर उपचुनावों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे तय होगा कि कौन सा गुट ‘जोड़ा घास फूल’ चिह्न का उपयोग करेगा या आयोग इसे रोक देगा।

दतिया उपचुनाव: 30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को परिणाम

दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान होगा, जिसके परिणाम 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की धोखाधड़ी मामले में सदस्यता रद्द होने के कारण हो रहा है। भाजपा ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस से घनश्याम सिंह उम्मीदवार हैं। 291 मतदान केंद्रों पर कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रचार का शोर थमने के बाद अब घर-घर दस्तक अभियान पर जोर दिया जा रहा है।