इंदौर में गोगानवमी के अवसर पर आठ हजार से अधिक सफाईकर्मियों के सामूहिक अवकाश पर रहने के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम रहवासियों ने स्वयं झाड़ू उठाकर शहर की सड़कों, गली-मोहल्लों और बाजारों को साफ किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एनजीओ कार्यकर्ताओं के साथ राजवाड़ा में सफाई की, जिसे ‘स्वच्छताग्रही अभियान’ नाम दिया गया। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल और 56 दुकान के व्यापारियों ने भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे इंदौर की स्वच्छता एक बार फिर साबित हुई।