इंदौर में ड्रग्स कनेक्शन की जांच अब जमीन के कारोबार तक पहुँच गई है। पुलिस ने पटवारी बंधुओं से जुड़े कॉलोनाइजर सुमीत जैन से करीब दस घंटे पूछताछ की है। पुलिस को किसानों से जमीन खरीदने की रेसो डील में छलावे का संदेह है। जोन-1 के डीसीपी नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार, सुमीत जैन को राजेंद्र नगर थाने बुलाया गया था और उनसे जमीन के कारोबार तथा पटवारी बंधुओं से जुड़े लेन-देन के बारे में सवाल किए गए। पुलिस ने उनसे किसानों से खरीदी गई जमीन, अनुबंध, खरीद-बिक्री, टीएनसीपी और रेरा से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। सुमीत जैन की फर्म कृष्णायन में नाना पटवारी और भरत पटवारी के निवेश की जानकारी भी सामने आई है।