मध्य प्रदेश में अति भारी वर्षा के कारण शिवपुरी, मुरैना, भोपाल, रायसेन और सीहोर जैसे जिलों में जलजमाव की स्थिति बनी है। रायसेन में बेगमगंज-विदिशा मार्ग आठ घंटे बंद रहा, जबकि भोपाल में भदभदा और कलियासोत डैम के गेट खोले गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष में बाढ़ और अतिवृष्टि से बने हालात की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और संकट में फंसे लोगों को अकेला न छोड़ने के निर्देश दिए।