मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश के चलते बांध, तालाब और झरने सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। जलस्तर बढ़ने से होने वाले संभावित हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासनों और नगर पालिकाओं को घाटों, बांधों और वॉटरफॉल्स के आसपास पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और पुलिस बल तैनात करने के सख्त निर्देश दिए हैं। सीवर चैंबरों का सर्वे और मरम्मत के भी आदेश दिए गए हैं। साथ ही, नदियों, झरनों और बांधों के पास जान जोखिम में डालकर रील या सेल्फी लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और नावों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है।