जबलपुर में एक युवक को ऑनलाइन होटल रेटिंग के नाम पर घर बैठे कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने 37 लाख 423 रुपये ठग लिए। ठगों ने शुरुआत में छोटे टारगेट पूरे करने पर मुनाफा देकर युवक का भरोसा जीता, फिर रिचार्ज और अधिक मुनाफे के नाम पर उससे लगातार पैसे जमा करवाए। युवक ने अपने, पत्नी और परिचितों के खातों से लाखों रुपये ट्रांसफर किए। पैसे ऐंठने के बाद ठगों ने संपर्क तोड़ दिया और उसे ब्लॉक कर दिया। अधारताल पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।