BREAKING NEWS

Latest News

शहडोल में वन अमले से विवाद कर रेत से भरा वाहन छुड़ाया, दो नामजद सहित अज्ञात पर केस दर्ज

शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे वन अमले से विवाद और जब्त वाहन छुड़ाकर ले जाने का मामला सामने आया है। वन विभाग की शिकायत पर छेंकलाल यादव, श्रीपत मिश्रा और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोप है कि वनकर्मियों को डंडे से पीटने की धमकी भी दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वन परिक्षेत्र अधिकारी विनायक कुमार गौतम की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई।