BREAKING NEWS

Latest News

रेबीज संक्रमित महिला की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने नहीं दी संक्रमण की जानकारी; अस्पताल में हड़कंप

छिंदवाड़ा में रेबीज से जूझ रही 45 वर्षीय महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों को उसके संक्रमित होने की जानकारी नहीं दी, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। संपर्क में आए डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और परिजनों को एहतियातन रेबीज रोधी टीके लगाए गए। महिला को तीन महीने पहले कुत्ते ने काटा था, लेकिन उसने टीका नहीं लगवाया था, जिससे संक्रमण बढ़ गया था।