अक्टूबर माह में भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुल 22 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त कर दी गई हैं। इसके अतिरिक्त, 23 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है और दो ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। यह बदलाव पश्चिम मध्य रेलवे के अनु बीना-आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग, का में तीसरी रेल लाइन के निर्माण और कोटा जंक्शन पर चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के कारण किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन का रनिंग स्टेटस अवश्य जांच लें।