BREAKING NEWS

Latest News

जबलपुर डोमिनोज पिज्जा में नॉनवेज ओवन में पक रहा था वेज पिज्जा

जबलपुर के रसल चौक स्थित डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर हुए इस निरीक्षण में रेस्टोरेंट में वेज और नॉनवेज पिज्जा के लिए अलग-अलग ओवन निर्धारित होने के बावजूद, नॉनवेज ओवन में वेज पिज्जा बेक होता पाया गया। टीम ने स्टोर मैनेजर की मौजूदगी में किचन और स्टोर की जांच की तथा खाद्य लाइसेंस भी देखा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि बेक स्प्रिंकलर और चीज के नमूने लेकर परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं।