BREAKING NEWS

Latest News

भिंड में सहकारी समिति सहायक सेक्रेटरी के कथित अपहरण, मारपीट पर चार के खिलाफ FIR

भिंड जिले की मछण्ड सहकारी समिति में शासकीय गेहूं खरीदी से जुड़े कथित विवाद में सहायक सेक्रेटरी विनोद सिंह राजावत के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। लहार पुलिस ने चार आरोपियों, अजीत चौहान, धीरेंद्र सिंह चौहान, पवन गुप्ता और अभिनंदन चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर के अनुसार, 4 अगस्त की रात राजावत को बंधक बनाकर पीटा गया। यह विवाद कथित भ्रष्टाचार और समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी पक्ष भुगतान न होने का दावा कर रहा है, जिसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।