BREAKING NEWS

Latest News

बड़वानी में कारोबारी तायल बंधुओं के ठिकानों पर ईडी का छापा

बड़वानी के सेंधवा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कारोबारी अशोक तायल और उनके परिवार के ठिकानों पर बुधवार को छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमें तायल के घर, मकान और राजराजेश्वर जिनिंग फैक्ट्री पहुंचीं। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की पुष्टि की, हालांकि इसका आधिकारिक कारण अभी अज्ञात है। सूत्रों के अनुसार, यह मामला करोड़ों रुपए के लोन से संबंधित हो सकता है। उल्लेखनीय है कि आठ महीने पहले सीबीआई ने नाबार्ड बैंक भोपाल से जुड़े 13 करोड़ रुपए के कथित लोन धोखाधड़ी मामले में भी तायल बंधुओं के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसमें उन पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप थे।