मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने भोपाल के शाहजहांनाबाद क्षेत्र में वक्फ की 2.7 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में दारुल शफकत सोसायटी के अध्यक्ष शाहिद अलीम खान व अन्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। बोर्ड ने संस्था को 28 करोड़ 91 लाख रुपये की वसूली का नोटिस भी जारी किया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने इसे नए वक्फ कानून के तहत देशभर में मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया। यह संपत्ति 1961 से वक्फ के नाम अधिसूचित है, जिस पर संस्था ने बड़े हिस्से में कब्जा कर लिया था और अपेक्षित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई।