राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग ने एक बड़ा एक्शन प्लान लागू किया है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना में 16 स्मार्ट चेकपोस्ट बनेंगे, ड्रोन से निगरानी होगी और 300 जवान तैनात किए जाएंगे। 12 जिलों से 34 अनुभवी वनरक्षकों को मुरैना स्थानांतरित किया गया है, जो स्थानीय भूगोल और माफिया नेटवर्क से परिचित हैं। इन वनकर्मियों को ड्यूटी के दौरान बंदूक चलाने का अधिकार और बिना मजिस्ट्रियल जांच के सीधी एफआईआर व गिरफ्तारी से छूट जैसे कानूनी कवच भी प्रदान किए गए हैं।