ग्वालियर अंचल में रात का तापमान गिरना शुरू हो गया है, रविवार को इसमें 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, जबकि दिन का तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 24 सितंबर से अंचल में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। अंडमान सागर के ऊपर एक निम्नदाब का क्षेत्र बना है, जिसके डीप डिप्रेशन में बदलकर उड़ीसा और छत्तीसगढ़ होते हुए अंचल की ओर बढ़ने का अनुमान है। आगामी तीन दिनों तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बौछारें पड़ सकती हैं और तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा।