BREAKING NEWS

Latest News

कुक्षी युवक से ‘दिल्ली क्राइम ब्रांच’ बताकर अश्लील वीडियो के नाम पर 93 हजार रुपये ऐंठे

कुक्षी के 26 वर्षीय युवक रितिक चोयल से ‘दिल्ली क्राइम ब्रांच’ का अधिकारी बताकर 93,499 रुपये की ठगी की गई। अज्ञात मोबाइल नंबर से वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई, जिसके बाद युवक ने क्यूआर कोड के माध्यम से कई किस्तों में भुगतान किया। ठगी का पता चलने पर कुक्षी थाने में जीरो एफआईआर के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है।