BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ा, अस्पतालों में 40% तक मरीज बढ़े

भोपाल में जुलाई के अंत में बदलते मौसम के कारण वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ गया है। एंट्रो, एडेनो और राइनो वायरस सक्रिय होने से शहर के तीन बड़े सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में पिछले 15 दिनों में मरीजों की संख्या 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पतालों को दवाओं तथा पैथोलॉजी किट का बफर स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सक मरीजों को तीन दिन से अधिक बुखार रहने या सात दिन तक बने रहने पर जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। सीएमएचओ ने निजी अस्पतालों को रैपिड कार्ड टेस्ट की पुष्टि एलाइजा जांच से कराने के निर्देश भी दिए हैं।