भिंड जिले में पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एसएससी-सीजीएल और एलएलबी के तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह शौक पूरे करने के लिए किराए पर वाहन लेता था, फर्जी दस्तावेज बनाकर उन्हें सस्ते में बेचता था, और फिर जीपीएस की मदद से उन्हीं वाहनों को चुरा लेता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की कार, फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड और 30 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।