BREAKING NEWS

Latest News

मध्य प्रदेश में चार नई विमान सेवाओं का शुभारंभ

मध्य प्रदेश में चार नई विमान सेवाओं का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के राजा भोज विमानतल से भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के लिए सीधी उड़ानों का उद्घाटन किया। भोपाल-रीवा के लिए एक नई उड़ान भी शुरू की गई। ये सेवाएं मध्य प्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत वित्त पोषित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हवाई कनेक्टिविटी से उद्योग, व्यापार और पर्यटन को लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने प्रदेश में हवाई सेवाओं के विकास की सराहना की। अगले दो माह में भोपाल से शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शुरू होगी।