BREAKING NEWS

Latest News

एलएनआईपीई में 14वें दिन आंदोलन तेज, 4 छात्र भूख हड़ताल पर; कुलपति की गाड़ी का घेराव

एलएनआईपीई ग्वालियर में छात्रों का आंदोलन मंगलवार को 14वें दिन भी जारी रहा और तेज हो गया। गुवाहाटी परिसर की छात्रा श्रुति उपाध्याय की मौत के बाद 8 सितंबर से जारी इस प्रदर्शन में अब चार छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। छात्रों का आरोप है कि प्रबंधन उनकी छह सूत्रीय मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा, केवल आश्वासन दे रहा है। मंगलवार को छात्रों ने एडमिन ब्लॉक पहुंचकर कुलपति की गाड़ी को घेरने का प्रयास भी किया, जिसके बाद कुलपति की गाड़ी वापस लौट गई और परिसर में तनाव की स्थिति बनी रही।