राजधानी भोपाल के 45 बंगला क्षेत्र में भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के सरकारी आवास में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने ताला तोड़कर स्कूटी, दो गैस सिलिंडर और टोंटियां समेत अन्य सामान चुराया। आवास 23 जुलाई से बंद था, जिसका पता गुरुवार को पीए के पहुंचने पर चला। इस घटना ने वीआईपी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि पूर्व में भी मंत्री-पूर्व मंत्रियों के आवास पर ऐसी वारदातें हो चुकी हैं।