भोपाल पुलिस कमिश्नरेट ने होटलों में फर्जी पहचान-पत्र के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए एक नया ऑनलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम तैयार किया है। यह आधुनिक व्यवस्था होटल में ठहरने वाले हर अतिथि की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचाएगी। यदि कोई व्यक्ति जाली दस्तावेज़ों का उपयोग करता है, तो एआई आधारित सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी करेगा। इस योजना को शुरुआती चरण में एमपी नगर के होटलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया जा रहा है। यह प्लेटफॉर्म पुलिस आयुक्त संजय कुमार के अनुमोदन से एक निजी साफ्टवेयर कंपनी के सहयोग से विकसित किया गया है और जल्द ही लांच होगा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।