भोपाल के संत हिरदाराम नगर में निर्माणाधीन एलिवेटेड ब्रिज का काम धीमी गति से चल रहा है, जिससे बाजार में यातायात अव्यवस्थित है। व्यापारियों को आगामी त्यौहारी सीजन में कारोबार प्रभावित होने की चिंता सता रही है। 93 पिल्लरों वाले इस डबल डेकर ब्रिज पर दो माह में केवल 12 पिल्लरों पर ही कंक्रीट विंग लग पाए हैं। थोक वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी ने निर्माण कंपनी से व्यापारियों की चिंताओं पर ध्यान देने का आग्रह किया है।