ग्वालियर में नई आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों से जुड़े अहाते बंद होने के बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराबखोरी जारी है। शराब पीने वाले अब दुकानों के बाहर सड़क, फुटपाथ और सीढ़ियों का उपयोग कर रहे हैं। दिन से देर रात तक खुलेआम जाम छलकाते लोग राहगीरों, खासकर महिलाओं के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहे हैं। ‘नईदुनिया’ टीम की पड़ताल में महाराज बाड़ा और लक्ष्मणपुरा जैसे व्यस्त इलाकों में यह स्थिति सामने आई, जिससे यातायात बाधित होने और कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बढ़ने का खतरा है। अहाते बंद करने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है।