BREAKING NEWS

Latest News

77 लाख के इनामी माओवादी सुरेंद्र ने बालाघाट में किया आत्मसमर्पण, चाहता है नया जीवन

77 लाख के इनामी माओवादी सुरेंद्र उर्फ कबीर ने बालाघाट में आत्मसमर्पण किया है। वह 13 साल पहले झीरम घाटी नरसंहार में शामिल था। सुरेंद्र अब मध्य प्रदेश की नक्सल आत्मसमर्पण पुनर्वास सह राहत नीति 2023 के तहत सामान्य जीवन जीना चाहता है। उसकी पत्नी साजंती उर्फ क्रांति की 1 अप्रैल 2024 को एक मुठभेड़ में मौत हो गई थी, जिसके बाद वह अपनी बेटी शांति के भविष्य को संवारना चाहता है। शांति वर्तमान में 11वीं कक्षा में पढ़ रही है। सुरेंद्र को नीति पर भरोसा है और वह मिलने वाली राशि से नया जीवन शुरू करना चाहता है।