अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसका विस्तृत शेड्यूल सेना भर्ती कार्यालय ने जारी कर दिया है। इसमें प्रदेश के 10 जिलों से 10,205 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनमें चंबल अंचल से सर्वाधिक हैं। हालांकि, सागर में होने वाली परीक्षा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन और अतिरिक्त बोगियों की व्यवस्था को लेकर रेलवे और प्रशासन की ओर से स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है, जबकि सेना भर्ती कार्यालय ने रेलवे को पत्र लिखा है। महू, रायपुर और जबलपुर के अग्निवीर क्लर्क अभ्यर्थियों की भी परीक्षा सागर में होगी।