इंदौर के व्यापारी अगले माह से यूपीआई पर लागू हो रहे एमडीआर शुल्क के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे। यह देश का पहला शहर होगा जहां व्यापारी इस शुल्क के विरोध में सड़कों पर उतरे हैं। टाइल्स व सेनेटरी व्यापारी एसोसिएशन ने मशाल रैली निकाली। अहिल्या चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री से जुड़े सवा सौ व्यापारी संगठन विरोध में शामिल हो रहे हैं। यूपीआई लेनदेन में इंदौर प्रदेश में पहले और देश में 21वें स्थान पर है। विशेषज्ञ एमडीआर शुल्क को उपभोक्ता और निवेशक दोनों के लिए महंगा बता रहे हैं। जबलपुर में भी 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाया जाएगा।