BREAKING NEWS

Latest News

ग्वालियर में जर्जर सड़क से परेशान रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, खुद भरे गड्ढे

ग्वालियर शहर में गोयल फ्लावर सिटी, जेतल विहार और आरके गार्डन कॉलोनियों को जोड़ने वाली रामौआ चौराहा से मर्सी लेन तक की मुख्य सड़क की खराब हालत के खिलाफ सैकड़ों रहवासियों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। पिछले कई वर्षों से गड्ढों और टूट-फूट के कारण उन्हें रोजाना जान जोखिम में डालकर एनएच-44 हाईवे से आना-जाना पड़ता है। प्रशासन से शिकायत के बावजूद समाधान न होने पर रहवासियों ने सुबह 11 बजे प्रतीकात्मक चक्का जाम किया और श्रमदान कर बड़े गड्ढों को मिट्टी व पत्थर से भरा। उन्होंने सड़क का जल्द निर्माण न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।