फिल्म ‘हनुमान अंश’ को देशभर के दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और इसने कमाई के रिकॉर्ड बनाए हैं। इसकी सफलता में ग्वालियर के संगीतकारों का महत्वपूर्ण योगदान है। शहर के साधु तिवारी ने फिल्म के 13 में से पांच गीतों को अपनी आवाज दी है, साथ ही उनके बोल और संगीत भी तैयार किए हैं। श्रेयश धर्माधिकारी ने फिल्म का भक्ति गीत ‘जय हनुमान’ गाया है। साधु तिवारी करैया भितरवार के मूल निवासी हैं और उन्होंने ग्वालियर में पढ़ाई व शिक्षण के बाद शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली। श्रेयश धर्माधिकारी ग्वालियर के लाला का बाजार से हैं और वर्तमान में मुंबई में कार्यरत हैं।