BREAKING NEWS

Latest News

मानव गंगवानी ऑनलाइन सट्टा मामले में गिरफ्तार, रवि चौधरी से पूछताछ

इंदौर में ऑनलाइन सट्टा मामले में नाना पटवारी के करीबी मानव गंगवानी को राजेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मानव का नाम पहले ड्रग्स कांड में भी सामने आया था। पुलिस ने कथित छात्र नेता रवि चौधरी से भी घंटों पूछताछ की है और उससे खातों की जानकारी मांगी है। डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार, जांच धोखाधड़ी की शिकायत से शुरू हुई थी। सुमित मंत्री के करीबी पप्पू मंत्री से भी पूछताछ की गई, जिसने पुराने प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। सट्टा मामले में कुणाल पटवारी का नाम भी सामने आया है।