इंदौर में नेमिनाथ चौराहा से जिंसी होते हुए लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक मास्टर प्लान सड़क की दो लेन 30 अक्टूबर तक आवागमन के लिए खोली जाएंगी। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी और सभी निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने सांवेर रोड, मूसाखेड़ी, गुटकेश्वर मंदिर, सदर बाजार सहित कई अन्य सड़क परियोजनाओं के लिए भी समय-सीमा निर्धारित की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश जारी किए गए।