BREAKING NEWS

Latest News

बाणसागर बांध के आठ गेट खुले, सोन नदी में 3277 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा

बाणसागर बांध का जलस्तर पूर्ण भराव के करीब पहुंचने के बाद सोमवार से इसके आठ रेडियल गेट खोलकर सोन नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। 1 सितंबर को सुबह 8 बजे तक बांध 98.42 प्रतिशत तक भर चुका था, जिसका जलस्तर 341.58 मीटर दर्ज किया गया। बांध से कुल 3458.84 क्यूमेक पानी की निकासी की जा रही है, जिसमें स्पिलवे के माध्यम से 3277 क्यूमेक पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है। निचले क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की संभावना के मद्देनजर प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।