देवास के सतवास थाना क्षेत्र के पुनर्वास गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक मकान में घुसकर 50 वर्षीय महिला माया की हत्या कर दी। उनकी 30 वर्षीय बेटी रानू गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। वारदात बुधवार देर रात या अलसुबह की बताई जा रही है। रानू की 4 साल की बेटी घटना में सुरक्षित है। पुलिस लूटपाट, रंजिश और लेनदेन जैसे बिंदुओं पर जांच कर रही है, लेकिन हत्या के कारणों और आरोपियों का खुलासा नहीं हो पाया है।