BREAKING NEWS

Latest News

80 की उम्र में दिग्विजय सिंह उज्जैन से अयोध्या तक 930 किमी पैदल चलेंगे

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को विजयादशमी पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू करेंगे। 80 वर्ष की आयु में वे 930 किलोमीटर की यह पैदल यात्रा अयोध्या तक 65-70 दिनों में पूरी करने का लक्ष्य रखते हैं। यात्रा के दौरान वे सनातन धर्म की अपनी परिभाषा, राम मंदिर के चंदे-चढ़ावे में कथित गड़बड़ी, RSS-VHP और भाजपा की भूमिका जैसे मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने अयोध्या पहुंचकर आरोपों को लेकर याचिका दायर करने की बात भी कही है।