मानसून सत्र के 10वें दिन संसद में विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया। हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 3 अगस्त 2026 तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने अयोध्या में “दिनदहाड़े लूट” का आरोप लगाया। टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा।