BREAKING NEWS

Latest News

राहुल गांधी की इंदौर सभा के लिए रीजनल पार्क में तैयारियां शुरू, वाटरप्रूफ डोम बनाए जा रहे

इंदौर के रीजनल पार्क मैदान में राहुल गांधी की 19 सितंबर को होने वाली सभा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बारिश से बचाव के लिए 50 हजार वर्गफीट में वाटरप्रूफ डोम बनाए जा रहे हैं, जिनमें एक लाख लोगों के बैठने की क्षमता होगी। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, कार्यक्रम के लिए डेढ़ लाख पंजीकरण हो चुके हैं। राहुल गांधी मंच पर जेन-ज़ेड से सीधे संवाद करेंगे, जबकि अन्य नेताओं के लिए अलग व्यवस्था की गई है। इंदौर विकास प्राधिकरण ने तीन दिन के लिए मैदान लीज पर दिया है।