BREAKING NEWS

Latest News

मुरैना में दुकानदारों ने मृत वानर का लाल कफन ओढ़ाकर किया अंतिम संस्कार

मुरैना के मुख्य बाजार में शुक्रवार को एक मृत वानर का शव सड़क पर मिला, जिसे नगर निगम के सफाईकर्मियों ने नहीं छुआ। सदर बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजेंद्र खेड़ा ने अपने साथी दुकानदारों और समाजसेवियों के साथ मिलकर वानर के शव को लाल कफन ओढ़ाया और माला पहनाई। वे स्कूटी पर शव को बड़ोखर मुक्तिधाम ले गए, जहां नगर निगम के श्मशान प्रभारी नीलेश कारखुर, अमन कारखुर और समाजसेवियों आशिफ कुरैशी व शिवसिंह खटीक ने विधि-विधान से गड्ढा खोदकर अंतिम संस्कार किया। तेजेंद्र खेड़ा के अनुसार, यह वानर बाजार में शांत स्वभाव का था और कभी किसी को परेशान नहीं करता था।