BREAKING NEWS

Latest News

जबलपुर हाईकोर्ट ने सहायक ग्रेड-3 भर्ती में EWS अभ्यर्थी को दी अंतरिम राहत, 45 वर्ष आयु पूरी कर चुके को आवेदन की अनुमति

जबलपुर हाईकोर्ट ने सहायक ग्रेड-3 भर्ती में 45 वर्ष की आयु पूरी कर चुके ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थी सत्येंद्र कुमार खरे को अंतरिम रूप से आवेदन करने की अनुमति दी है। यह राहत फिलहाल व्यक्तिगत याचिकाकर्ता तक सीमित है, जबकि ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट का मूल प्रश्न विचाराधीन है। याचिका में 1174 पदों पर होने वाली भर्ती में ईडब्ल्यूएस पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित 40 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा को चुनौती दी गई है, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी के लिए यह 45 वर्ष है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।