सतना जिले में भारी बारिश और बाढ़ के बाद जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है। अब तक 434 प्रभावित आवासों के लिए ₹18.01 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर वितरित की जा चुकी है। जिले भर में 14,700 फूड पैकेट और 2,368 तिरपाल वितरित किए गए हैं। चित्रकूट सहित पूरे जिले में 6,125 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। प्रशासन के साथ-साथ समाजसेवी संस्थाएँ और आमजन भी भोजन, राशन और अन्य आवश्यक सामग्री पहुँचाकर राहत कार्यों में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। विभिन्न तहसीलों में भी व्यापक स्तर पर सहायता प्रदान की जा रही है।