महाराष्ट्र के मोशी स्थित धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज स्मारक पर एक भव्य ढोल-ताशा प्रदर्शन ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस आयोजन में पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के 151 ढोल-ताशा पथकों के लगभग 5,000 वादकों ने एक ही ताल और ऊर्जा के साथ प्रदर्शन किया। यह प्रस्तुति हिंदूभूषण छत्रपति संभाजी महाराज के 140 फीट ऊंचे स्मारक और 128 मीटर ऊंचे भगवा ध्वज को समर्पित एक ऐतिहासिक मानवंदना थी। हिंदूभूषण स्मारक ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और शिवकाल के गौरव की गूंज से वातावरण भर उठा।